EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

'राधे-राधे' थीम पर सजा श्रावणी मेला 2026, महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं उद्यमिता को मिला सशक्त मंच
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    04 Jul 2026 18:56 PM



वाराणसी । महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, जागरूकता एवं महिला उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही सखी पैड बैंक द्वारा शुभम लॉन, महमूरगंज, वाराणसी में 'राधे-राधे' थीम पर श्रावणी मेला 2026 का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक चले इस मेले में बड़ी संख्या में शहरवासियों, सामाजिक संगठनों, महिला समूहों एवं परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह संस्था का 10वाँ संस्करण रहा।

संस्था की संस्थापिका सुनीता भार्गव ने बताया कि सखी पैड बैंक वर्षों से महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, वैज्ञानिक जागरूकता तथा महिला आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। इन्हीं उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आयोजित श्रावणी मेला 2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता, स्थानीय कला और महिला उद्यमिता का एक प्रेरणादायी उत्सव बनकर उभरा।

मेले में लगभग 75 स्टॉल लगाए गए, जिनमें गुजरात, अहमदाबाद, जयपुर, लखनऊ, वाराणसी सहित देश के विभिन्न शहरों से आईं महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों तथा हस्तशिल्प कलाकारों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया। इसके अतिरिक्त 5 से 6 स्टॉल समाजसेवा के क्षेत्र में समर्पित संस्थाओं को निःशुल्क उपलब्ध कराए गए, ताकि वे भी अपने सामाजिक कार्यों एवं जनहितकारी अभियानों की जानकारी लोगों तक पहुँचा सकें।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. शिप्रा धर रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव उपस्थित रहे। वहीं Guest of Honour के रूप में शालिनी शाह (शिक्षाविद्), डॉ. अर्चना शाह (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), मीनू ग्रोवर (समाजसेवी) तथा शशिबाला शाह (उपाध्यक्ष, श्री काशी अग्रवाल समाज) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

इस आयोजन का नेतृत्व सखी पैड बैंक की संस्थापिका सुनीता भार्गव ने किया। आयोजन की समस्त व्यवस्थाएँ डायरेक्टर रितिका जैन एवं रूबी जैन के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुईं।

आयोजन को सफल बनाने में चारू जैन, अनीता जायसवाल, स्वप्ना कपूर, प्राची, अंजू गोयल, वैदेही जी, विनीता श्रीवास्तव, संध्या तिवारी, प्रतिभा सिंह, पूजा श्रीवास्तव, शीला गुप्ता, सरिता राय, उमा एवं अंजू कर्णा सहित संस्था के सभी सदस्यों ने कई महीनों तक पूरे समर्पण, सेवा-भाव एवं उत्साह के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व निभाया।

मेले में बड़ी संख्या में शहरवासियों, सामाजिक संगठनों एवं महिला समूहों की सहभागिता रही। उपस्थित सभी अतिथियों एवं आगंतुकों ने महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया तथा सखी पैड बैंक के महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता के इस अभियान की सराहना करते हुए संस्था का भरपूर प्रोत्साहन किया। सभी के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन सामाजिक सरोकार, महिला सशक्तिकरण और जन-जागरूकता का एक सफल एवं प्रेरणादायी उत्सव सिद्ध हुआ ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना