- पिछोर में चोरों का बड़ा धावा, एक ही भवन की दो दुकानों से लाखों की चोरी
- सेल्स एजेंसी और ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए बदमाश
- 7 ताले तोड़कर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, व्यापारियों में दहशत
- लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
- सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, आरोपियों की तलाश तेज
- पिछोर में लाखों की चोरी से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
मध्य प्रदेश के पिछोर से जहाँ नगर के चुंगी नाका क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एक ही भवन में संचालित दो दुकानों को निशाना बनाया। बदमाशों ने लाखों रुपये का सामान, नकदी और आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार, नीरज सेल्स एजेंसी के संचालक विजय गुप्ता की दुकान का गैलरी वाला ताला नहीं टूटने पर चोरों ने कुंडा उखाड़कर दुकान में प्रवेश किया। यहां से करीब 10 से 12 लाख रुपये मूल्य का सामान एवं कुछ नकदी चोरी कर ली गई।
इसके बाद चोरों ने भवन के अंदर लगे करीब सात ताले और चटकनियां तोड़ते हुए ऊपरी मंजिल पर संचालित ज्वेलरी दुकान को भी निशाना बनाया। यहां गल्ले में रखी नकदी और अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की जानकारी सामने आई है। ज्वेलरी दुकान से चोरी हुए माल का सही मूल्यांकन अभी नहीं हो सका है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों और व्यापारियों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और आम नागरिकों में रोष है। उनका कहना है कि नगर में लगातार चोरी की वारदातें हो रही हैं, लेकिन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
थाना प्रभारी नीतू सिंह ने बताया कि, "पूरी पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। देखे पिछोर से राजू जाटव की रिपोट

20260704182037698420740.mp4
20260704201156866336470.mp4