फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। बदायूं जनपद की तहसील बिसौली क्षेत्र के ग्राम मलखानपुर से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां 27 वर्षीय पूनम, पत्नी देवपाल ने बुधवार को कथित तौर पर पति और अपनी बहन के बीच हुई आपसी कहासुनी के बाद मादक पदार्थ का सेवन कर लिया।
मादक पदार्थ का सेवन करने के बाद पूनम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल बिसौली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बरेली रेफर कर दिया। लेकिन बरेली ले जाते समय रास्ते में ही पूनम की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
फिलहाल, जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। देखे बदायूं से शिव ओम की रिपोट 151082090
