- बानमोर के भैरव मार्केट में दो साल पुरानी जलभराव की समस्या से मिली राहत
- सीएमओ प्रदीप शर्मा के निर्देश पर हिताची मशीन से नाले की सफाई
- 200 से अधिक दुकानदारों को जलभराव से मिली राहत, लोगों ने ली राहत की सांस
- बारिश से पहले नगर परिषद का अभियान, गंदे नालों की सफाई तेज
- चोक नाले के कारण दुकानों और मकानों पर मंडरा रहा था खतरा
- नगर परिषद की कार्रवाई से भैरव मार्केट में जल निकासी व्यवस्था हुई दुरुस्त
मध्य प्रदेश के बानमोर वार्ड नंबर 10 भैरव मार्केट में पिछले दो वषौ से चली आ रही जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद सीएमओ प्रदीप शर्मा के आदेशानुसार सफाई कर्मचारियों द्वारा भैरव मंदिर के पास चौंक पड़ै गंदे पानी के नाले की हिताची मशीन के द्वारा सफाई कराकर मार्केट में बने जल भराव की समस्या से दुकानदारों को राहत दिलाई गई।बिदित हुआ है कि वार्ड नंबर 10 भैरव मार्केट के 200 से अधिक दुकानदार गंदे पानी के नाले को चौक हो जाने से जल भराव की समस्या से बेहद परेशान थे। दुकानदार मुकेश शर्मा सुरेश प्रजापति रामू शर्मा राकेश जाटव ने बताया है कि बारिश के मौसम में उनकी दुकानों तथा मकानौ में पानी भर जाने के कारण उन्हें अपने हाथों से पानी को निकालना पड़ रहा था। गंदे पानी के निकास के लिए नगर परिषद द्वारा दो बार नालियों का निर्माण कराया गया लेकिन पानी का निकास सही न होने से उनकी दुकानों तथा मकानौ में पानी भरा रहता था। जिस मकानौ तथा दुकानों को ढह जाने का खतरा बना हुआ था। इस कार्यवाही में सफाई दरोगा नरेश कुमार सूरज बाल्मिक अन्ना खान राशिद खान की अहम भूमिका रही। नगर परिषद सीएमओ प्रदीप शर्मा का कहना है कि बारिश से पूर्व सभी गंदे पानी के नालों की सफाई का कार्य शुरू कराया जा रहा है। जिससे कहीं भी जल भराव की समस्या ना बने। देखे शिव शंकर शिवहरे की रिपोट
20260704153545418473363.mp4
20260704153554394417123.mp4
20260704153611008352108.mp4
2026070415363506573056.mp4
