EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

स्वामी विवेकानंद के आदर्श अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    04 Jul 2026 11:05 AM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लखनऊ। महान संत, दार्शनिक, राष्ट्रचिंतक और युवा प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, आध्यात्मिक चेतना, मानव कल्याण तथा युवाओं में आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण की प्रेरणा जगाने के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी करोड़ों युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक परंपरा और "वसुधैव कुटुम्बकम्" की भावना को विश्व पटल पर स्थापित किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा आधार बताते हुए कहा था कि जागरूक, शिक्षित, संस्कारित और आत्मविश्वासी युवा ही देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। आज आवश्यकता है कि प्रत्येक नागरिक, विशेष रूप से युवा वर्ग, उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार देश के महापुरुषों, संतों, समाज सुधारकों और राष्ट्रनिर्माताओं के योगदान का सम्मान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने महापुरुषों के नाम पर राजनीति की, जबकि वर्तमान सरकार नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और विचारों से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राष्ट्र और देशवासी सर्वोपरि हैं तथा सरकार का प्रत्येक निर्णय राष्ट्रहित, जनकल्याण, गरीबों के उत्थान और विकसित भारत के संकल्प को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है। डबल इंजन सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में उपमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से स्वामी विवेकानंद के राष्ट्रभक्ति, सेवा, समरसता, आत्मानुशासन और मानवता के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सक्रिय सहभागिता ही स्वामी विवेकानंद के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। रिपोर्ट विशाल रावत फास्ट न्यूज इंडिया उत्तर प्रदेश 151019049



Subscriber

188779

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना