EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जर्जर आशियाने में रहने को मजबूर परिवार, बारिश में सता रहा घर गिरने का डर, मासूम बच्चों की जान खतरे में
  • 151188461 - DEEPAK 54 78
    04 Jul 2026 07:28 AM



 कन्नौज । ग्रामीण इलाकों में गरीबों के लिए चलाई जा रही सरकारी आवास योजनाएं जमीनी स्तर पर कितनी कारगर हैं, इसकी एक बानगी जनपद कन्नौज के सौरिख थाना अंतर्गत आने वाले गांव राजपुर करना में साफ देखने को मिल रही है। यहाँ पीड़ित अनिल कुमार कठेरिया का परिवार आज भी एक अदद पक्के आवास के लिए तरस रहा है। मानसून की शुरुआत होते ही इस परिवार की रातें जागकर कट रही हैं, क्योंकि इनके कच्चे और जर्जर हो चुके मकान पर हर वक्त जमींदोज होने का खतरा मंडरा रहा है।

मासूम बच्चों के सिर पर मंडरा रहा है खतरा

पीड़ित अनिल कुमार कठेरिया ने बताया कि उनके घर की कच्ची दीवारें इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि तेज बारिश के दबाव में वे कभी भी ढह सकती हैं। परिवार को सबसे ज्यादा चिंता अपने छोटे बच्चों की सता रही है। हर समय दिमाग में यही डर बना रहता है कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए। स्थिति यह है कि कच्ची छत से लगातार पानी टपकने के कारण मासूम बच्चे पूरी रात सो तक नहीं पाते हैं।

अधिकारियों से गुहार के बाद भी नहीं मिली मदद

ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के अनुसार, सरकारी आवास का लाभ पाने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और संबंधित विभाग से गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन का झुनझुना ही हाथ लगा है। धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण यह लाचार परिवार इस भीषण बरसात में भी अपनी जान जोखिम में डालकर इसी टूटे-फूटे मकान में रहने को मजबूर है।

ग्रामीणों ने की तुरंत आवास मुहैया कराने की मांग

स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से पुरजोर मांग की है कि किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार करने के बजाय, इस गरीब परिवार की सुध ली जाए। मामले का तुरंत संज्ञान लेकर अनिल कुमार कठेरिया के परिवार को जल्द से जल्द सरकारी योजना के तहत पक्का मकान मुहैया कराया जाए ताकि मासूम बच्चों की जान सुरक्षित रह सके। रिपोट - दीपक 151188461



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना