- 20 साल से जर्जर मकान में रहने को मजबूर गरीब परिवार
- प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रशासन से लगाई गुहार
- ग्राम प्रधान पर अनदेखी का आरोप, नहीं मिली सरकारी मदद
यूपी के जनपद कन्नौज से बड़ी खबर सामने आई है। कन्नौज के ग्राम राजपुर करना में एक गरीब परिवार पिछले करीब 20 वर्षों से बेहद जर्जर मकान में रहने को मजबूर है। परिवार का आरोप है कि कई बार गुहार लगाने के बावजूद उन्हें अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका।
परिवार का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और वह कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे हैं। जर्जर मकान कभी भी गिर सकता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा है कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हैं, इसलिए उन्हें तत्काल योजना का लाभ दिलाया जाए, ताकि उनका परिवार सुरक्षित आवास में रह सके।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार को कब तक राहत प्रदान करता है। देखे कन्नौज से सुमित कुमार की रिपोट
151188408.
20260704062121374572005.mp4
