EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

टीईटी परीक्षा को लेकर प्रतापगढ़ में हाई अलर्ट, एडीजी जोन व एसपी ने परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    03 Jul 2026 19:56 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) ज्योति नारायण, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित संगम इंटरनेशनल स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों के प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा जांच, पुलिस बल की तैनाती, कानून-व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, नकल अथवा संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अभ्यर्थियों को सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद पुलिस बल को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता हर हाल में बनी रहनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थियों के साथ शालीन व्यवहार रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रतापगढ़ पुलिस ने टीईटी परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188780

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना