EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जलयुक्त गड्ढो में पलटते ई-रिक्शे और खामोश जिम्मेदार: आखिर कब जागेगा सिस्टम
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 76
    03 Jul 2026 19:55 PM



वेस्ट इंडीज इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर की बदहाल सड़कों और प्रशासनिक उदासीनता की एक और तस्वीर बुद्ध वाली पेंठ के समीप स्थित पुलिया पर सामने आई है, जहां लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क अब हादसों का सबब बनती जा रही है। बारिश के बाद सड़क पर बने विशाल गड्ढों में जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गुजरना किसी जोखिम भरे सफर से कम नहीं रह गया है।

बुधवार को इसी स्थान पर एक ई-रिक्शा जलभराव से भरे गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गया था। घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोगों को उम्मीद जगी कि शायद जिम्मेदार विभाग चेत जाएगा और तत्काल मरम्मत कराई जाएगी। लेकिन हालात जस के तस बने रहे।
नतीजा यह रहा कि गुरुवार को फिर उसी स्थान पर एक और ई-रिक्शा गड्ढे में फंसकर पलट गया। लगातार दो दिनों तक एक ही जगह पर एक जैसी घटना होना प्रशासनिक लापरवाही और व्यवस्था की नाकामी को उजागर करता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बुद्ध वाली पेंठ पुलिया के समीप सड़क लंबे समय से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे आए दिन दोपहिया वाहन चालक और ई-रिक्शा चालक दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन अब तक स्थायी समाधान की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
क्षेत्रवासी शिवम, सुमित, महेंद्र ककरई आदि का आरोप है कि संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारी शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। रिपोर्ट सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188779

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना