EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

*ऐप के माध्यम से टमटम बंद किए जाने के विरोध में सामाजिक क्रांति ऑटो टमटम मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा
  • 151186553 - KUNWAR SINGH 0 0
    03 Jul 2026 19:53 PM



*ऐप के माध्यम से टमटम बंद किए जाने के विरोध में सामाजिक क्रांति ऑटो टमटम मोर्चा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन*

 

लहार। ऐप के माध्यम से इलेक्ट्रिक ऑटो (टमटम) बंद किए जाने की लगातार बढ़ रही घटनाओं को लेकर नाराज चालकों ने सामाजिक क्रांति ऑटो टमटम मोर्चा, लहार के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) लहार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए जो ऐप के माध्यम से चालकों को परेशान कर रहे हैं।

संगठन के संस्थापक इंजी. वीरू धनोलिया ने बताया कि लहार क्षेत्र में कई चालकों के टमटम चलते समय अचानक ऐप के माध्यम से बंद कर दिए गए, जिससे उन्हें कई किलोमीटर तक सवारी छोड़कर वाहन पैदल ले जाना पड़ा। कुछ मामलों में वाहन सुनसान स्थानों पर बंद हो गए, जिससे चालकों में लूट, दुर्घटना एवं अन्य अप्रिय घटनाओं का भय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया तो टमटम चालक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन के दौरान मोर्चा के सह-संस्थापक जितेंद्र बघेल, अध्यक्ष मुकेश कुशवाह, उपाध्यक्ष भारत बघेल, कोषाध्यक्ष मुनील शाक्य, सचिव संदीप वाल्मीकि, महासचिव मनोज खरे, महामंत्री मोहर सिंह दोहरे, स्टैंड अध्यक्ष बबलू नहले, इंदल राठौर, मीडिया प्रभारी संजीव कुशवाह, खान, विश्राम, रामकेश, प्रदीप सिकरी, उमेश राठौर, अजय, मनीष सहित बड़ी संख्या में टमटम चालक एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।



Subscriber

188779

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना