EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मथुरा रिफाइनरी में शटडाउन के दौरान बड़ा हादसा
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    03 Jul 2026 19:50 PM



मथुरा। मथुरा रिफाइनरी से एक बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। मथुरा रिफाइनरी में चल रहे शटडाउन के दौरान प्रबंधन की बड़ी लापरवाही के कारण एक मजदूर की जान दांव पर लग गई है। कार्य के दौरान हुए एक भीषण हादसे में मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसके बाद रिफाइनरी परिसर में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शटडाउन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा था। इसी दौरान जैसे ही एक मजदूर ने बाल्व खोला, तो अचानक उस पर अत्यधिक गर्म (खौलता हुआ) ऑयल गिर गया। गर्म तेल की चपेट में आने से मजदूर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद आनन-फानन में रिफाइनरी प्रबंधन ने घायल मजदूर को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार देते हुए गंभीर हालत को देखकर दिल्ली के अपोलो अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। लोगों की मानें तो मजदूर की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

 इस पूरे घटनाक्रम के बाद रिफाइनरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल की कार्यप्रणाली और उनकी बड़ी लापरवाही सीधे तौर पर सामने आ रही है, शटडाउन जैसे संवेदनशील काम के दौरान सुरक्षा इंतजामों में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हादसे के बाद से रिफाइनरी के अन्य मजदूरों में भी प्रबंधन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। मजदूरों का आरोप है कि ओएफसी यूनिट में मजदूर को आईएफआर शूट पहनाकर कराया जा रहा था, जबकि ऐसे कार्य को करते समय हीटिंग शूट पहनाना जरूरी होता है। मजदूर की जान को जोखिम में डालकर काम कराया जा रहा था और सुरक्षा उपकरणों व नियमों की अनदेखी भी की गई थी। रिफाइनरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल ने पूरे मामले पर मौन धारण कर लिया है।

रिफाइनरी में हुई घटना ने रिफाइनरी मजदूरों को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि ओएफसी यूनिट में गंभीर घायल हुआ कांट्रैक्टर वर्कर दीनदयाल उर्फ दीना है जो रिफाइनरी क्षेत्र अंतर्गत पीलुआ गांव का निवासी है, वहीं एक और मजदूर के झुलसने का मामला सामने आया है, जिसकी पहचान रफीक नाम से हुई है। बाल्व खोलते समय झुलसे हुए मजदूर अमर इंजीनियरिंग वर्क्स द्वारा पेटी में दिए गए ठेके के अंतर्गत गोगीवालों के यहां कार्य कर रहे थे। लोगों में चर्चा है कि रिफाइनरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल द्वारा शटडाउन को जल्द-से-जल्द पूरा करके चेयरमैन की नजर में क्रेडिट लेने की होड़ भी शटडाउन में बरती गई तमाम तरह की लापरवाहियों का एक कारण हो सकती है।

रिपोर्ट नंदकिशोर शर्मा  151170853



Subscriber

188779

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना