EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस का 10 दिन में तीसरा हाफ एनकाउंटर: स्वाट टीम के साथ मुठभेड़ में अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 34 54
    03 Jul 2026 19:38 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जहांगीराबाद पुलिस ने महज 10 दिनों के भीतर अब तीसरी बार एक शातिर चोर-बदमाश का हाफ एनकाउंटर किया हैं। गुरुवार देर रात थाना जहांगीराबाद पुलिस और स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरजनपदीय शातिर चोर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी में प्रयुक्त बाइक तथा सफेद धातु के आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गुरुवार रात ग्राम जलीलपुर से औरंगाबाद जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने पर आरोपी ने नहर पटरी मार्ग की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और मौके पर ही दबोच लिया गया।
गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान पिंकल पुत्र संजीव निवासी ग्राम रामगढ़, थाना औरंगाबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरी का था मुख्य आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार बदमाश ने बीती 29 जून की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढ़ाना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक की तहरीर पर गुरुवार को जहांगीराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की।

 दिल्ली, मथुरा और बुलंदशहर में दर्ज हैं कई संगीन मुकदमे
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी एक अंतरजनपदीय शातिर चोर और गैंगस्टर है, जिसके खिलाफ दिल्ली, मथुरा और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था और उसकी तलाश की जा रही थी।

 तमंचा, कारतूस, बाइक और आभूषण बरामद…
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी में प्रयुक्त बाइक तथा सफेद धातु के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद सामान के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750 



Subscriber

188779

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना