फर्स्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला प्रभुदयाल, लाल कूआ समीप स्थित चामुंडा मंदिर के निकट शुक्रवार को महिलाओं एवं युवतियों के लिए समर्पित नए गारमेंट्स प्रतिष्ठान "लक्ष्मी कलेक्शन" का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन वरिष्ठ पत्रकार मनोज ओझा ने फीता काटकर किया। इसके उपरांत विधिवत हवन-पूजन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ।
प्रतिष्ठान की संचालक हिना राजपूत ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान पर लड़कियों और महिलाओं के लिए नवीनतम फैशन एवं ट्रेंडिंग कलेक्शन उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया कि मौसम और समय की मांग के अनुरूप स्टॉक एवं डिजाइन की वैरायटी में लगातार बदलाव किया जाएगा, ताकि ग्राहकों को हर बार कुछ नया और आकर्षक मिल सके। उन्होंने नगरवासियों से सहयोग एवं आशीर्वाद की अपेक्षा भी जताई।
उद्घाटन अवसर पर मुख्यातिथि मनोज ओझा ने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि आज महिलाएं और युवतियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों से ऐसे नए व्यवसायिक प्रयासों को प्रोत्साहित करने और सहयोग देने की अपील की।
वहीं, विशिष्ट अतिथि पत्रकार अमित गोयल ने भी प्रतिष्ठान संचालक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर सतीश कुमार, उमेश, आशु, आयुष गोयल, पिंटू सैनी, मनुराज गोयल, सौरभ चौधरी, शिवराम, रिहान समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044 750
