EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गैंगस्टर एक्ट में फरार दो शातिर गिरफ्तार, धोखाधड़ी कर लोगों से ऐंठते थे रुपये; विरोध करने पर देते थे जान से मारने की धमकी
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 54 65
    03 Jul 2026 18:58 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया 

यूपी, गोरखपुर कुसम्ही बाजार । एम्स थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीशपुर निवासी छोटे लाल सिंह तथा नरेंद्र सिंह उर्फ मुलायम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को 3 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी एक संगठित गिरोह के सदस्य थे, जो लोगों को बहला-फुसलाकर और धोखाधड़ी के जरिए उनसे रुपये ऐंठते थे। जब कोई पीड़ित अपना पैसा वापस मांगने या लेन-देन के संबंध में पूछताछ करने पहुंचता था, तो आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करते और जान से मारने की धमकी देकर उसे डरा देते थे। इनके खौफ के चलते अधिकांश पीड़ित अपने पैसे वापस मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पाते थे, जिससे क्षेत्र में गिरोह का भय व्याप्त था।
पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह की गतिविधियां जनपद स्तर तक फैली हुई थीं। एम्स थाना में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिनकी तलाश लगातार की जा रही थी। आखिरकार पुलिस ने सटीक सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, हेड कांस्टेबल प्रभात दूबे तथा कांस्टेबल शांशिकांत सिंह शामिल रहे।
एम्स थाना पुलिस की इस कार्रवाई को संगठित अपराध और धोखाधड़ी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।  रिपोर्ट जसवीर मोदनवाल 151167985 



Subscriber

188779

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना