फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 17 वर्षीय एक किशोरी गांव की पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई और वहां नृत्य करने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची झंगहा थाना पुलिस ने काफी देर तक धैर्यपूर्वक किशोरी को समझाया। पुलिस और परिजनों के समझाने-बुझाने के बाद किशोरी सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने राहत की सांस ली।
किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को किशोरी का विशेष ध्यान रखने तथा उसे अकेला न छोड़ने की सलाह दी।
घटना के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, जिससे सभी ने राहत महसूस की। रिपोर्ट जसवीर मोदनवाल 151167985
