हेडिंग:
कांग्रेस में बड़ा दायित्व: मनोहर गोहर बने उज्जैन संभाग प्रभारी
एंकर:
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उज्जैन के मनोहर गोहर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जयराज सिंह चौहान ने उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें उज्जैन संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। गोहर अब उज्जैन सहित शाजापुर, देवास, आगर, रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों में प्रकोष्ठ को मजबूत करने और सफाई मजदूरों के हक की लड़ाई को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।
वीओ:
नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। अशोक सारवान, मुकेश कप्तान, राजेंद्र सिरसवाल, एडवोकेट राहुल लोट, शेखर पहलवान, कमल देवधरे, हेमराज घावरी, संतोष घावरी, विकास गोहर और अविनाश गोहर सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनोहर गोहर को बधाई देकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
आउट्रो:
कैमरामैन के साथ कमल चौहान, चौहान लाइव, उज्जैन।

20260703162223911174013.mp4
20260703162256271240777.mp4