EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आईटीबीपी से सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक तेहसीलदार सिंह त्यागी का हुआ भव्य स्वागत
Link
  • 151186542 - VIMALESH 54 65
    03 Jul 2026 11:39 AM



 

 

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रौन नगर में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से उपनिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह नगर लौटे तेहसीलदार सिंह त्यागी का नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। 39 वर्षों तक देश की सेवा करने वाले इस वीर जवान के सम्मान में नगर में शोभायात्रा निकाली गई। आईटीबीपी में उपनिरीक्षक के पद पर 39 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद तेहसीलदार सिंह त्यागी अपने गृह नगर रौन पहुंचे। उनके आगमन पर नगरवासियों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और देश सेवा के प्रति उनके समर्पण को नमन किया।

स्वागत यात्रा सुंदरिया वाले बाग से शुरू होकर मुख्य बाजार मार्ग से होती हुई उभान मोहल्ला स्थित उनके निवास तक निकाली गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और भारत माता के जयकारों के साथ उनका सम्मान किया।

 

वक्ताओं ने कहा कि तेहसीलदार सिंह त्यागी ने 39 वर्षों तक कठिन और विषम परिस्थितियों में भारत-तिब्बत सीमा पर देश की सेवा की। अब सेवानिवृत्ति के बाद वे अपने परिवार और समाज की सेवा में योगदान देंगे। नगरवासियों ने उनके अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। देखे भिंड से विमलेश की रिपोट 

20260703113616305414425.mp4



Subscriber

188779

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना