EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शादी के चार दिन बाद संतोष की मौत, 20 दिन बाद भाई सुनील भी मृत मिले, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    03 Jul 2026 11:33 AM



प्रयागराज में 20 दिन के भीतर एक ही परिवार के दो भाइयों की संदिग्ध मौत

2. शादी के चार दिन बाद छोटे भाई की मौत, अब बड़े भाई का शव घर में मिला

3. परिजनों ने जमीन विवाद और धमकियों के बीच दो मौतों पर उठाए सवाल

4. हंडिया में सनसनी, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

5. एसीपी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, हर पहलू से जांच शुरू

6. पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, दो संदिग्ध मौतों की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

 

यूपी के प्रयागराज के हड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनपुरवा धनपुर से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

परिजनों के अनुसार, 25 वर्षीय संतोष की शादी सेवना गांव निवासी गौरी से हुई थी। शादी के महज चार दिन बाद संतोष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने उस समय भी जमीन विवाद और लगातार मिल रही धमकियों का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की थी।

अब, करीब 20 दिन बाद संतोष के बड़े भाई सुनील कुमार भी अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए हैं। परिजनों का आरोप है कि परिवार को पहले से जान का खतरा था और इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

मृतक की भाभी ज्ञानवती ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। उनका कहना है कि जमीन विवाद और पुराने मुकदमे को लेकर परिवार को निशाना बनाया जा रहा था। परिजनों ने कुछ लोगों के नाम लेते हुए दोनों मौतों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही एसीपी हडिया शेषधर पांडे और इंस्पेक्टर हडिया अनूप सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। परिजनों का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। दोनों मौतों के पीछे की असली वजह क्या है, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

20260703111833388107213.mp4

20260703112258447635033.mp4

20260703112336415624273.mp4

20260703112822954672242.mp4



Subscriber

188788

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना