EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गाजियाबाद में अटैक ऑन करप्शन एसोसिएशन का संगठन विस्तार, एडवोकेट अनिल गौतम को जिलाध्यक्ष की कमान
  • 151000146 - SANDEEP KUMAR MAURYA 0 0
    02 Jul 2026 19:38 PM



गाजियाबाद में अटैक ऑन करप्शन एसोसिएशन का संगठन विस्तार
नई जिला कार्यकारिणी घोषित, एडवोकेट अनिल गौतम को जिलाध्यक्ष की कमान
15 पदाधिकारियों का मनोनयन, भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण अभियान को मिलेगी नई गति
गाजियाबाद। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरण एवं सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने की दिशा में अटैक ऑन करप्शन (आर.टी.आई.) एसोसिएशन (पंजीकृत) ने गाजियाबाद जनपद में अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा द्वारा जारी मनोनयन पत्र में 15 पदाधिकारियों को विभिन्न संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं। इस मनोनयन के साथ संगठन ने जिले में अपने जनसंपर्क अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने का संदेश दिया है।
जारी सूची के अनुसार एडवोकेट अनिल गौतम को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पवन सिंहल, मनोज मेहरा एवं राहुल त्यागी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। अमित दक्ष को जिला मीडिया प्रभारी, मुकेश जी को जिला सचिव तथा लक्की श्रीवास्तव को जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सचिन कुमार एवं सत्यप्रकाश को सदस्य तथा विजय कुमार एवं रविशंकर सागर को देहात प्रभारी नियुक्त किया गया है। मोदीनगर नगर इकाई में विजय जी को नगराध्यक्ष, जय कुमार जी को उपाध्यक्ष, रजत सक्सेना को कोषाध्यक्ष तथा अंकित दक्ष को सचिव बनाया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज़ उठाना ही नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना भी है। उन्होंने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे संगठन की नीतियों एवं संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा समाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और ईमानदार व्यवस्था स्थापित करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
उन्होंने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेगी। मनोनयन पत्र की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं अभिलेख हेतु तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया को प्रकाशनार्थ प्रेषित कर दी गई है।
■ प्रमुख नियुक्तियां
जिलाध्यक्ष – एडवोकेट अनिल गौतम
जिला उपाध्यक्ष – पवन सिंहल, मनोज मेहरा, राहुल त्यागी
जिला मीडिया प्रभारी – अमित दक्ष
जिला सचिव – मुकेश जी
जिला कोषाध्यक्ष – लक्की श्रीवास्तव
सदस्य – सचिन कुमार, सत्यप्रकाश
देहात प्रभारी – विजय कुमार, रविशंकर सागर
नगराध्यक्ष (मोदीनगर) – विजय जी
उपाध्यक्ष (मोदीनगर) – जय कुमार जी
कोषाध्यक्ष (मोदीनगर) – रजत सक्सेना
सचिव (मोदीनगर) – अंकित दक्ष



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना