EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बारिश की कामना लेकर महादेव मंदिर पहुंचीं कलेक्टर नीतू माथुर, ग्रामीणों और बच्चों से किया आत्मीय संवाद
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    02 Jul 2026 19:37 PM



*

*आलीराजपुर,02 जुलाई 2026।* जिले में अच्छी बारिश और किसानों की समृद्धि की कामना को लेकर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने सोरवा स्थित महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर जिले में शीघ्र एवं अच्छी वर्षा होने की प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि जिले में बारिश में हो रही देरी जल्द समाप्त हो, ताकि किसानों को समय पर फसल की बुआई करने का अवसर मिल सके और कृषि कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

सोरवा भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मार्ग में अपनी गाड़ी रुकवाकर एक बुजुर्ग महिला से मुलाकात की। महिला उस समय महुआ के फलों से बीज निकालने का कार्य कर रही थी। कलेक्टर ने उनसे इस कार्य की प्रक्रिया और महुआ के बीज के उपयोग के बारे में जानकारी ली। बुजुर्ग महिला ने बताया कि इन बीजों से तेल निकाला जाता है, जिसका उपयोग भोजन सहित अन्य कार्यों में किया जाता है।
इस दौरान कलेक्टर ने स्वयं भी महुआ के फलों से बीज निकालकर इस पारंपरिक कार्य को करीब से समझा। उन्होंने महिला से आत्मीय बातचीत कर उनके कार्य की सराहना भी की।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने वहां उपस्थित बच्चों से भी संवाद किया। उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की जानकारी ली तथा उन्हें शिक्षा के माध्यम से अपना उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्ट्रिक इंचार्ज आलीराजपुर 



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना