EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आईसीएआई वाराणसी शाखा ने धूमधाम से मनाया 78वाँ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    02 Jul 2026 19:27 PM



वाराणसी । दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा द्वारा दिनांक 01 जुलाई, 2026 को 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। पूरे दिन आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर इस दिवस को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे शाखा परिसर में आईसीएआई ध्वजारोहण से हुआ। इसके उपरांत स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं जागरूकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ भारत एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।

सायंकाल होटल वर्टेक्स (ए यूनिट ऑफ होटल सुरभि) में आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की वंदना से हुआ। कार्यक्रम में नक्षत्र डांस अकादमी, आयसियाना डांस अकादमी एवं जी.एस. अकादमी बैंड द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य एवं संगीतमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं उनके परिवारजनों का भरपूर मनोरंजन किया। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक प्रगति, पारदर्शिता एवं सुशासन के सशक्त स्तंभ हैं तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंसी प्रोफेशन में 15 वर्ष पूर्ण करने वाले वाराणसी के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शाखा की प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित सदस्यों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पंजाब नेशनल बैंक, टैली अबाउंड, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एम.सी.सी. महादेव, साक्षी बुक्स, शिवाकाशी होम्स प्राइवेट लिमिटेड, हरे कृष्णा ज्वेलर्स, महादेव लालपेड़ा एवं के-केक्स 65 का विशेष सहयोग एवं प्रायोजन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रायोजकों, कलाकारों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि "चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि हमारी एकता, व्यावसायिक उत्कृष्टता, नैतिक मूल्यों एवं समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हम सभी को राष्ट्रहित एवं जनहित में अपनी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लेना चाहिए।"

इस अवसर पर शाखा के उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, कार्यकारिणी सदस्य सीए श्रीप्रकाश पांडेय, इमीडिएट पास्ट चेयरमैन सीए नीरज सिंह सहित वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 500 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं गरिमामय आयोजन सभी सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता से संपन्न हुआ, जिसने 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस को एक अविस्मरणीय उत्सव का रूप प्रदान किया ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना