एसडीएम लालगंज के चेंबर में समस्याओं को लेकर नाराजगी जताते अधिवक्ता
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। साथियों के उत्पीड़न को लेकर नाराज वकीलों ने गुरूवार को एसडीएम से मिलकर नाराजगी जतायी। संयुक्त अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद व महामंत्री शिवरंजन यादव की अगुवाई में वकीलों ने एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा से मिलकर लालगंज कोतवाली के कल्यानपुर ढ़िगवस मे अधिवक्ता आलोक शुक्ला की भूमिधरी पर प्रशासन द्वारा जबरिया हस्तक्षेप की कार्रवाई को अनुचित ठहराया। वही उदयपुर थाना के खानीपुर निवासिनी महिला अधिवक्ता खुशबू सिंह पर बुधवार को हुए प्राणघातक हमले मे पुलिसिया लापरवाही पर भी वकील आक्रोशित दिखे। लालगंज थाना के मोठिन गांव में अधिवक्ता रामकृष्ण द्विवेदी की भी भूमिधरी पर अवैध अतिक्रमण के मामले के भी निस्तारण में प्रशासन पर लापरवाही का आरोप मढ़ा। वकीलों ने एसडीएम को इन सभी समस्याओं के समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने को लेकर भी आगाह किया। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को सभी मामलो की जांच कराकर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर राममोहन सिंह, अनिल महेश, देवी प्रसाद मिश्र, संदीप सिंह, संतोष पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, अनूप पाण्डेय, शैलेन्द्र शुक्ला, सिंटू मिश्र, गया प्रसाद मिश्र, विपिन शुक्ला, विनोद मिश्र, शिवेन्द्र तिवारी आदि अधिवक्ता रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
