EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रामपुर में आरटीओ का सख्त अभियान, ईस्ट वेस्ट स्कूल की दो बसें सीज
  • 151171378 - MUZAMMIL KHAN 66 77
    02 Jul 2026 17:18 PM



 

रामपुर के थाना शहजादनगर क्षेत्र में आरटीओ राजेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान ईस्ट वेस्ट स्कूल की दो बसों की जांच की गई। जांच में बसों के पास आवश्यक परमिट नहीं मिला और मेडिकल बॉक्स जैसी अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं पाई गई। इसके बाद दोनों बसों को सीज कर दिया गया और प्रत्येक पर करीब 35 से 36 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। आरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कोई भी स्कूल वाहन बिना आवश्यक दस्तावेज या सुरक्षा मानकों के संचालित मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य वाहन संचालकों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना भी है।

आरटीओ ने ऑटो और टेंपो चालकों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वे केवल अपने निर्धारित रूट पर वैध परमिट और सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाएं। बिना परमिट दूसरे रूट पर वाहन चलते मिलने पर उन्हें सीज किया जाएगा। वहीं पीटीओ होरीलाल ने कहा कि ओवरलोड खनन वाहनों के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी वाहन को छोड़ा नहीं जाएगा। रिपोट - मुजम्मिल खान 151171378



Subscriber

188784

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना