EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विद्यालय खुलने के साथ शुरू हुआ "स्कूल चलो अभियान", बच्चों ने रैली निकालकर घर-घर दिया शिक्षा का संदेश
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    02 Jul 2026 14:57 PM




खेरागढ़, 2 जुलाई। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलते ही शिक्षा विभाग द्वारा संचालित "स्कूल चलो अभियान" को गति प्रदान करते हुए प्राथमिक विद्यालय प्रथम, खेरागढ़ में गुरुवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करना तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई यह रैली कस्बे के प्रमुख मार्गों, गलियों एवं मलिन बस्तियों से होकर निकली। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लिए हुए पूरे उत्साह के साथ लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते रहे। बच्चों ने "आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे", स्कूल चले हम, हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षित भारत का सपना साकार बनाए, बेटी-बेटा एक समान, शिक्षा है सबका अधिकार जैसे प्रेरणादायक नारे लगाकर अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया।
रैली के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों ने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, पाठ्यपुस्तकें, ड्रेस, मध्यान्ह भोजन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराकर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें।
विद्यालय परिवार ने विशेष रूप से मलिन बस्तियों में जाकर उन परिवारों से भी संवाद किया जिनके बच्चे अभी तक विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। उन्हें शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए बच्चों को तत्काल विद्यालय भेजने का आग्रह किया गया।
रैली के दौरान पूरे कस्बे में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय की इस पहल की सराहना करते हुए अभियान में सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे तथा सभी ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के दौरान नामांकन बढ़ाने और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह सके। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना