प्रयागराज हंडिया तहसील अंतर्गत ब्लॉक धनुपुर के वार्ड नंबर-1 से जिला पंचायत सदस्य पद के संभावित प्रत्याशी एवं पूर्व प्रधान पिपरी अमित पांडे चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने जनता के सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका चुनाव जनता के मूल मुद्दों पर आधारित होगा।
अमित पांडे ने कहा कि अब तक कई जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र से दूर हो जाते हैं, लेकिन यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो वे हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने बिजली, सड़क और पानी को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इन्हीं मूलभूत सुविधाओं को हर घर तक पहुँचाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद वे किसी भी परिस्थिति में "बिकाऊ राजनीति" का हिस्सा नहीं बनेंगे और जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि जनता की समस्याओं का समाधान ही उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
अंत में अमित पांडे ने क्षेत्र की जनता से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए विश्वास दिलाया कि उनकी हर समस्या को अपनी समस्या मानकर उसके समाधान के लिए लगातार कार्य करेंगे। रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438
