हत्या के मामले में फरार दो इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े, मुठभेड़ में एक घायल
यूपी प्रतापगढ़ में हत्या के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को थाना जेठवारा पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को मौके से दबोच लिया गया। दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जेठवारा पुलिस और स्वाट टीम गजराही पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के मुकदमे में वांछित दो इनामी अभियुक्त वहां मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चंदेश उर्फ पिंटू वर्मा के पैर में गोली लगी, जबकि तेज बहादुर उर्फ तेजे को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार इसी हत्याकांड में एक आरोपी पहले ही जेल भेजा जा चुका है और अब मामले के तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। फिलहाल पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260701221253346228407.mp4
2026070122125946942733.mp4