EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जंघई से गौरा तक डबल रेल लाइन तैयार, सीआरएस ने दी ट्रेनों के संचालन की मंजूरी
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 54 65
    01 Jul 2026 19:01 PM



वाराणसी से लखनऊ वाया प्रतापगढ़ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जंघई जंक्शन से गौरा रेलवे स्टेशन के बीच रेललाइन के दोहरीकरण का इंतजार अब खत्म हो गया है। मंगलवार को कमिश्नर रेलवे सेफ्टी दिनेश चंद्र ने विशेष मोटर ट्रॉली से पूरे रेलखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। सभी मानक सही पाए जाने पर उन्होंने इस रूट पर ट्रेनों के संचालन की अंतिम मंजूरी दे दी। इस उपलब्धि के साथ ही वाराणसी से लखनऊ वाया प्रतापगढ़ पूरी रेल लाइन अब डबल हो गई है। इससे ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार होगा, क्रॉसिंग का इंतजार कम होगा और यात्रियों को लेटलतीफी से काफी राहत मिलेगी। गौरा से जंघई के बीच पिछले दो वर्षों से युद्धस्तर पर दोहरीकरण का कार्य चल रहा था, जो अब सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। निरीक्षण के दौरान उत्तर रेलवे के डीआरएम सुनील वर्मा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। जंघई स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि दो वर्षों की मेहनत के बाद यह महत्वपूर्ण परियोजना पूरी हो गई है। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188826

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक