EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड: एक लाख का इनामी भोले राजभर ने कोर्ट में किया सरेंडर
  • 151045502 - VIPIN CHAND MAURYA 54 65
    01 Jul 2026 18:49 PM



जौनपुर के चर्चित दूल्हा हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले के नामजद और एक लाख रुपये के इनामी आरोपी भोले राजभर ने बुधवार को जौनपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। भोले राजभर लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले उसने सीधे न्यायालय पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में पुलिस पहले से ही कई आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी रही। अब भोले राजभर के सरेंडर के बाद दूल्हा हत्याकांड की कानूनी कार्रवाई को और गति मिलने की उम्मीद है। फिलहाल इस मामले पर सभी की नजरें आगामी न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं। रिपोट - विपिन चंद मौर्या 151045502



Subscriber

188774

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना