EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 66
    01 Jul 2026 18:47 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के कोहड़ौर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पड़ोस के दो युवकों पर घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना-पत्र देकर आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद थाना पुलिस ने न तो उसकी एफआईआर दर्ज की और न ही उसका चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) कराया। उसने मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना-पत्र के अनुसार, घटना 1 जुलाई 2026 की तड़के लगभग तीन बजे की है। पीड़िता का कहना है कि वह अपने घर में सो रही थी, तभी पड़ोस के प्रदीप पटेल पुत्र सीताराम और संजय वर्मा पुत्र राजाराम वर्मा कथित रूप से उसके घर में घुस आए, जबकि एक अन्य अज्ञात व्यक्ति बाहर निगरानी करता रहा। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पीड़िता के अनुसार उसने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। हालांकि, उसका आरोप है कि अब तक उसका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। इतना ही नहीं, जब वह कोहड़ौर थाने में तहरीर देने पहुंची तो प्रभारी निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे डांटकर वापस भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से प्रकरण में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने, चिकित्सीय परीक्षण कराने, निष्पक्ष विवेचना कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल यह सभी आरोप पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना-पत्र में लगाए गए हैं। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188774

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना