फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी,गोरखपुर, कुसम्ही बाजार । एम्स थाना क्षेत्र में NH-28 पर टाटा मोटर्स के सामने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सोनबरसा चौकी पुलिस ने दोनों को एम्स पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इब्राहिमपुर निवासी 40 वर्षीय संजय चौधरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं डुमरी खास निवासी 35 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ पिंटू पासवान का इलाज जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
