EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर दुष्कर्म का लगाया आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    01 Jul 2026 18:15 PM



यूपी प्रतापगढ़। जनपद के कोहड़ौर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर पड़ोस के दो युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल तो पहुंचाया, लेकिन अब तक उसका चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) नहीं कराया गया और थाना स्तर पर मुकदमा भी दर्ज नहीं किया गया। प्रार्थना-पत्र के अनुसार, घटना 1 जुलाई 2026 की तड़के लगभग तीन बजे की है। महिला का कहना है कि वह अपने घर में सो रही थी, तभी पड़ोस के प्रदीप पटेल पुत्र सीताराम और संजय वर्मा पुत्र राजाराम वर्मा कथित रूप से घर में घुस आए, जबकि एक अन्य अज्ञात व्यक्ति बाहर खड़ा रहा। महिला का आरोप है कि पहले प्रदीप पटेल ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके बाद संजय वर्मा ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि घटना के दौरान वह बेहोश हो गई और होश आने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। महिला के अनुसार, उसने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। हालांकि उसका आरोप है कि अब तक उसका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। साथ ही, जब वह कोहड़ौर थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंची तो प्रभारी निरीक्षक ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे डांटकर वापस भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर चिकित्सीय परीक्षण कराने, निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260701181345894103137.mp4

20260701181425170472313.mp4



Subscriber

188774

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना