वाराणसी । जय श्री कृष्णा फाउंडेशन अपने 16वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 3 से 5 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय भव्य 'पंचामृत उत्सव' का आयोजन करने जा रहा है। इस आशय की जानकारी फाउंडेशन के संस्थापक संजीव अग्रवाल एवं पंचामृत उत्सव सयोंजक मण्डल ने आज महमूरगंज स्थित ए.जी. आर. ऑटोमोबाइल शोरूम में राजीव गुप्ता के सानिध्य में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। कार्यक्रम विस्तृत जानकारी निम्नवत है।
उत्सव के समापन सत्र 5 जुलाई को BHU के स्वतंत्रता भवन में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में बॉलीवुड सुपरस्टार भाग्यश्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
तीन दिवसीय कार्यक्रम विवरण
3 जुलाई, गुरुवार | दिवस 1: सेवा + शंखनाद
-सुबह 8:00 बजे: हिंदू सेवा सदन हॉस्पिटल, बांसफाटक में वाटर कूलर का लोकार्पण
- सुबह 9:00 बजे: एस.डी.वी. इंग्लिश स्कूल, नाटीइमली में 'यंग इंडिया' कार्यक्रम विषय 'रिश्ते ही पूंजी हैं के साथ
उत्सव शंखनाद
- रात 8:00 बजे: त्रिदेव मंदिर, दुर्गाकुंड में दिव्य माँ लक्ष्मी पूजन
4 जुलाई, शनिवार | दिवस 2 सेवा + संगम
- सुबह 7:00 बजे: दशाश्वमेध घाट पर खिचड़ी वितरण, माँ शीतला श्रृंगार, माँ गंगा दुग्धाभिषेक एवं चुनरी मनोरथ
शाम 7:30 बजे: 'कॉफी विद जे एस के सदस्यों के साथ वैचारिक संगोष्ठी
5 जुलाई, रविवार | दिवस 3: भक्ति भव्यता
- सुबह 6:30 बजे: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में 251 जोड़ों द्वारा रुद्राभिषेक
- शाम 5:00 बजे: बी एच यू स्वतंत्रता भवन में समापन समारोह 'संगीतमय शाम सुपर स्टार भाग्यश्री के नाम कार्यक्रमः एवार्ड शो, आईबीएफ मीट, नए सदस्यों का शपथ ग्रहण, फाउंडेशन के न्यूज पेपर का विमोचन, फैशन शो एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां।
संस्थापक श्री संजीव अग्रवाल ने बताया कि 16 साल... 16वां स्थापना दिवस... और इस बार 'पंचामृत' जैसा दिव्य आयोजन सेवा, समर्पण, संस्कृति, सद्भाव, संस्कार के साथ मनाया जा रहा है। जे एस के एवं आईबीएफ लगभग एक हजार सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यह उत्सव एक इतिहास रचेगा।"
पंचामृत मुख्य समिति रमेश सेठ, डॉ वीरेंद्र केशरी, दिव्या राकेश अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव, मुन्ना चौरसिया ने सभी को आमंत्रित किया है।
पंचामृत उत्सव मुख्य सहयोगी: जे एस के राजीव गुप्ता (AGR), डॉ. वीरेंद्र केसरी, अरविंद जैन, सुजीत केसरी, दिव्या राकेश अग्रवाल, प्रेम केसरी, नीरज पारीख, रमेश सेठः शरद केसरी, मुन्ना चौरसिया, राघवेंद्र रस्तोगी, रितेश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश सिंह।
पत्रकार वार्ता में उपस्थित प्रमुख सदस्यः अरविंद जैन, प्रदीप मल्होत्रा, विनय गिरी, प्रदीप कुमार उपाध्याय, शुभो घोष, राकेश राजपूत, संजीव अग्रवाल 'डब्बू, पूजा गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, आकांक्षा मिश्रा, धर्मेंद्र दुबे, हरे कृष्ण कक्कड़, राजेंद्र जैसवाल, करिश्मा तिवारी, मोनीशा केसरी, युक्ति गुप्ता, अनिल जायसवाल, गौरव राठी आदि लोग उपस्थित रहे ।। रविन्द्र गुप्ता
