EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रास्ते के विवाद में कम्बाइन के टायर काटने का आरोप, एसडीएम से शिकायत
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    30 Jun 2026 19:50 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड गदरपुर (उधम सिंह नगर): क्षेत्र के ग्राम बलरामनगर में रास्ते के विवाद को लेकर एक युवक द्वारा दबंगई दिखाते हुए कम्बाइन मशीन के टायर काटने और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। बलरामनगर निवासी पीड़ित कविश कुमार पुत्र अशोक कुमार ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) गदरपुर को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित ने बताया कि गत 27 जून 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे उनका भाई कम्बाइन मशीन लेकर किराए पर मक्के की फसल काटने जा रहा था। आरोप है कि खेतों में आवागमन के लिए प्रयुक्त मुख्य मार्ग को काट-काटकर छोटा कर दिया गया है, जबकि उक्त मार्ग सरकारी नक्शे में भी दर्ज है। पीड़ित का आरोप है कि जब कम्बाइन वहां से गुजर रही थी, तब कौशलपुर निवासी एक युवक ने दबंगई व गुंडई करते हुए कम्बाइन के टायर काट दिए, जिससे उन्हें करीब 15 से 16 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब पीड़ित पक्ष ने इसका विरोध किया, तो आरोपी द्वारा कथित तौर पर ऊंचे रसूख और सफेदपोश नेताओं के माध्यम से दबाव बनाने का प्रयास किया गया और गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार किया गया। पीड़ित ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, कम्बाइन के नुकसान का मुआवजा दिलाने और नक्शे में मौजूद मार्ग का चिन्हांकन कराने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी (SDM) ने शिकायती पत्र पर तत्काल संज्ञान लिया है और संबंधित राजस्व अधिकारियों को रिकॉर्ड के अनुसार मामले की आवश्यक जांच करने व रास्ता खुलवाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188772

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना