EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 65
    30 Jun 2026 19:56 PM



 फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 
पीलीभीत: न्यूरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दयाशंकर (52) पुत्र खेमकरण, निवासी ग्राम सरपुड़ा, थाना न्यूरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को टनकपुर से पीलीभीत की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55324 जब न्यूरिया कॉलोनी स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंची, तो उसी दौरान दयाशंकर अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। जानकारी मिलते ही न्यूरिया थाना पुलिस और कस्बा प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
थानाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण ट्रेन की चपेट में आना ही पाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981



Subscriber

188772

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना