EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

​जितेंद्र कुमार ने लगाया मजदूरी हड़पने और मारपीट का आरोप, लेबर कोर्ट में शिकायत दर्ज
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    30 Jun 2026 19:40 PM



 

फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड रुद्रपुर/गदरपुर: गदरपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान न करने और पैसे मांगने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में जितेंद्र कुमार ने रुद्रपुर स्थित लेबर कोर्ट में लिखित शिकायत सौंपकर न्याय और बकाये भुगतान की गुहार लगाई है।

​शिकायतकर्ता जितेंद्र कुमार (निवासी वार्ड नंबर 3, गांधीनगर, गदरपुर) के अनुसार, गांधी कॉलोनी निवासी श्याम आर्य ने उन्हें और उनके साथ काम करने वाले श्रमिकों को बीते 30 मई को केदारनाथ यात्रा के दौरान काम पर रखने और प्रतिदिन 5000 रुपये मानदेय देने का वादा किया था। जितेंद्र कुमार का कहना है कि यात्रा और काम के दौरान श्रमिकों के किराये, राशन और अन्य व्यवस्थाओं में उन्होंने अपनी जेब से हजारों रुपये खर्च किए।

भुगतान मांगने पर विवाद का आरोप

जितेंद्र कुमार का आरोप है कि 11 जून को वापस लौटने के बाद जब उन्होंने अपने और अन्य श्रमिकों के बकाये पैसों की मांग की, तो आरोपी द्वारा लगातार टालमटोल की जाने लगी। आरोप के मुताबिक, बीते 18 जून को पैसे मांगने पर उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई, जिससे उन्हें चोट आई। पीड़ित जितेंद्र कुमार ने लेबर कोर्ट प्रशासन से मामले में तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने और गरीब मजदूरों का रुका हुआ भुगतान दिलवाने की मांग की है। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188772

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना