EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पारिवारिक सपनों को किया साकार: डॉ. आदित्य गुप्ता ने प्राप्त की ऍम.बी.बी.एस की डिग्री, अब पीजी की तैयारी का लक्ष्य
  • 151110069 - SANJAY SINGH 43 54
    30 Jun 2026 18:41 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। मेहनत, दृढ़ संकल्प और परिवार के आशीर्वाद के बल पर कासगंज के एक होनहार युवक ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। स्थानीय मीना बाज़ार निवासी डॉ. आदित्य गुप्ता ऍम.बी.बी.एस ने कठिन परिश्रम और समर्पण के बल पर अपने परिवार और ज़िले का नाम रोशन किया है। वर्ष 2021 में प्रतिष्ठित नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उन्होंने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल विश्वविद्यालय के जेएलएन मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और वर्तमान में वे वहीं अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।

डॉ. आदित्य गुप्ता ने अपनी इस गौरवमयी उपलब्धि का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा राम औतार गुप्ता (सर्राफ), स्वर्गीय दादी प्रेमलता गुप्ता और स्वर्गीय नाना राजकुमार गुप्ता (आढ़ती) के सपनों को दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता दीपक गुप्ता (सर्राफ) की प्रेरणा और माता श्रीमती पूजा गुप्ता के आशीर्वाद को अपनी इस सफलता का मुख्य आधार बताया।डॉ. आदित्य गुप्ता कहा कि मेरे दादा-दादी और नाना जी का हमेशा से यह सपना था कि हमारे परिवार से कोई योग्य चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करे। आज उनके इस सपने को साकार कर मुझे अत्यंत गर्व और संतोष की अनुभूति हो रही है। अपनी भावी योजनाओं और सेवा-भाव पर बात करते हुए डॉ. आदित्य ने कहा कि यह सफेद कोट केवल एक पहचान मात्र नहीं है, बल्कि मानवता की सेवा का एक बड़ा दायित्व है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे भविष्य में अपने प्रत्येक मरीज का उपचार पूरी निष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता और करुणा के साथ करेंगे।

अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ. आदित्य रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य पोस्ट ग्रेजुएशन की परीक्षा उत्तीर्ण कर किसी विशेष चिकित्सा शाखा में विशेषज्ञता हासिल करना है, ताकि वे समाज को और अधिक उन्नत व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान कर सकें। उन्होंने ईश्वर के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए प्रार्थना की कि उन्हें सदैव मरीजों की तत्परता से सेवा करने की शक्ति मिलती रहे।डॉ. आदित्य गुप्ता की इस उल्लेखनीय सफलता पर उनके परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों सहित पूरे कासगंज नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और स्वर्णिम भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188778

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना