EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ के एन बी गार्डन मैरिज होम में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर गिरोह
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 65
    30 Jun 2026 16:06 PM



खेरागढ़ । कस्बा खैरागढ़ स्थित एनबी गार्डन मैरिज होम में  29 जून 2026 की रात्रि अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी सुबह मैरिज में पहुंचने पर हुई  चोर मैरिज होम से लगभग 20 कीमती लाइटें, जनरेटर में लगी बैटरी तथा रंगीन झालरों का एक कट्टा चोरी कर ले गए। मैरिज होम संस्थापक के अनुसार लगभग 30 से 35 हजार रुपए कीमती समान चोर ले गए ।

बुधवार सुबह जब मैरिज होम संचालक परिसर पहुंचे तो सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए। जांच करने पर चोरी की पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद मिली, जिसमें अज्ञात चोर वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं।

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर संचालक से पूछताछ की। समाचार लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी हुई है। रिपोट - शाहरुख़ बेग  151188410



Subscriber

188772

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना