EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मानव अधिकार आयोग ने निकाली जागरूकता रैली, 5000 पौधे लगाने का लिया संकल्प
Link
  • 151170168 - SONU KAUSAL 34 54
    30 Jun 2026 09:23 AM



मध्य प्रदेश के ग्वालियर भारत सरकार से पंजीकृत मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग द्वारा 28 जून को शहर में एक विशाल जागरूकता रैली और वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह रैली फूलबाग से शुरू होकर सागर ताल पर संपन्न हुई, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण किया गया और 5000 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया।

आयोग के अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि उनके नेतृत्व में निकाली गई इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। उन्होंने कहा कि 5000 वृक्ष लगाने का यह वृहद संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण सुधार और वृक्षारोपण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए लिया गया है।

रैली के माध्यम से जागरूकता फैलाई गई,

इस अवसर पर समाज और मानव अधिकारों के लिए कार्य करने वाले आयोग के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।

आगामी दिनों में हर वार्ड में लगेगी चौपाल

अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर ने भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आमजन की सुविधा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आगामी दिनों में शहर के हर वार्ड में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देखे ग्वालियर से सोनू कौसल की रिपोट 

 

वाइट- मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग'

अध्यक्ष रविंद्र सिंह तोमर

2026063008234389951221.mp4

20260630092011458650660.mp4

20260630092108541462634.mp4



Subscriber

188771

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना