EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महेशगंज में पुलिस मुठभेड़: लूट का खुलासा, पैर में गोली लगने के बाद बदमाश गिरफ्तार
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    29 Jun 2026 21:59 PM



महिला से लॉकेट लूटने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार

गंगा एक्सप्रेसवे के पास मुठभेड़, लूट का आरोपी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

यूपी प्रतापगढ़। जनपद के थाना महेशगंज पुलिस एवं स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में महिला से सोने का लॉकेट लूटने की घटना का सफल खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी महेशगंज संदीप तिवारी और स्वाट टीम गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि 28 जून को टेंडा सरैया के पास ई-रिक्शा में बैठी महिला से सोने का लॉकेट छीनने वाले दो आरोपी गंगा एक्सप्रेसवे के निकट आईटीडी प्लांट के सामने सर्विस रोड से गुजरने वाले हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी अंकित जोशी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ मौजूद एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित जोशी पुत्र मुक्तिलाल जोशी, निवासी ग्राम वासुपुर पौड़ियां, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का लॉकेट, एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल कार्रवाई में थाना महेशगंज पुलिस के साथ स्वाट टीम के उपनिरीक्षक अमित कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक (सर्विलांस) अजीत तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने इसे अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता बताया है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260629215116236332666.mp4

20260629215133529656605.mp4

20260629215315872728286.mp4



Subscriber

188770

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना