वाराणसी । नागरिक-सैन्य सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, 39 GTC ने 29 जून 2026 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय), वाराणसी के स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर सशस्त्र बलों द्वारा उन्नत ड्रोन तकनीकों का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिसने छात्रों, शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इस इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से आधुनिक रक्षा अभियानों में मानवरहित प्रणालियों की भूमिका तथा इस क्षेत्र में भारत की बढ़ती तकनीकी क्षमता को रेखांकित किया गया।
यह संवाद नागरिक-सैन्य समन्वय की भावना को और मजबूत करने का माध्यम बना। इसने नवाचार, अनुसंधान तथा स्वदेशी तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के लिए सशस्त्र बलों और शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग के महत्व को उजागर किया।
इस प्रकार की पहल युवा पीढ़ी को प्रेरित करने, नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा ‘राष्ट्र प्रथम’ के दृष्टिकोण के अनुरूप एक तकनीकी रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ।। रविन्द्र गुप्ता
