वाराणसी । रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर के संयुक्त तत्वावधान में ब्रह्मर्षि बलदेव विद्या मंदिर में नव-निर्मित आठ शिक्षा कक्षों वाले विद्यालय भवन का लोकार्पण आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में नामित डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दिनेश गर्ग, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन उत्तम अग्रवाल एवं रोटेरियन सुनील बंसल, तथा डिस्ट्रिक्ट रीजनल हेड रोटेरियन अनिल जाजोदिया उपस्थित रहे।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संदीप प्रहलादका ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय भवन निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले सभी दानदाताओं एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि यह भवन क्लब सदस्यों के सेवा-भाव, समर्पण एवं सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
इस परियोजना में रोटेरियन विजय अग्रवाल (ज्वेलर्स) एवं बिंदु अग्रवाल द्वारा अपने पुत्र स्वर्गीय शिवेश अग्रवाल की स्मृति में एक शिक्षा कक्ष, रोटेरियन पवन धूत एवं राजश्री धूत द्वारा अपने माता-पिता स्वर्गीय सत्यनारायण जी - कमला देवी जी धूत की स्मृति में एक शिक्षा कक्ष, रोटेरियन संजीव टकसाली की माताजी अंजना पिताजी बलराम दास टकसाली के द्वारा एक शिक्षा कक्ष, रोटेरियन श्रीकृष्ण अग्रवाल एवं रश्मि अग्रवाल की माता जी विष्णुरानी जी अग्रवाल द्वारा पति स्वर्गीय नारायण दास जी की स्मृति में दो शिक्षा कक्ष एवं सीढ़ी, रोटेरियन संदीप-सौरभ प्रहलादका एवं स्वाति-सुनीता प्रहलादका द्वारा अपने पूर्वजों स्वर्गीय सत्यनारायण जी प्रहलादका, स्वर्गीय सुशीला देवी प्रहलादका एवं स्वर्गीय राजकुमार जी प्रहलादका की स्मृति में एक शिक्षा कक्ष, क्लब के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय डॉक्टर अमिताभ अग्रवाल एवं स्वर्गीय पीयूष साह की स्मृति में सदस्यों के सहयोग से एक शिक्षा कक्ष का निर्माण कराया गया जिस कक्ष का लोकार्पण डॉक्टर दिव्या अग्रवाल एवं रजनी साह द्वारा कराया गया।
इसके अतिरिक्त रोटेरियन नीरज अग्रवाल का प्रथम सहयोग, रोटेरियन भूपेंद्र अग्रवाल एवं रजनी अग्रवाल द्वारा सभी कक्षाओं की खिड़कियाँ, रोटेरियन राजेश जायसवाल एवं भारती जायसवाल द्वारा सभी कक्षाओं के दरवाजे, रोटेरियन प्रदीप अग्रवाल (इलेक्ट्रिक) द्वारा विद्युत सामग्री का सहयोग प्रदान किया गया। साथ ही रोटेरियन हर्षित चहरिया, रोटेरियन पुरुषोत्तम तोदी, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन नीलाभ साह व रोटेरियन प्रकाश गुप्ता, रोटेरियन मनीष अग्रवाल (ज्वेलर्स), रोटेरियन आशीष पोद्दार, रोटेरियन रवि सारडा तथा तीन गुप्त दानदाताओं का भी विशेष योगदान रहा।
इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने कहा कि यह भवन शिक्षा एवं सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। लगभग छ्ब्बीस सौ वर्गफुट क्षेत्रफल में निर्मित इस भवन में आठ सुसज्जित शिक्षा कक्ष बनाए गए हैं, जिनमें विद्यार्थियों के अध्ययन, शिक्षण गतिविधियों एवं सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन विपुलशंकर पंड्या ने किया।
समारोह में संस्थापक अध्यक्ष रोटेरियन देव प्रमोद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन प्रवीण जैन, रोटेरियन नवल किशोर कथूरिया, रोटेरियन राजेश अग्रवाल, रोटेरियन राजेश जैन, रोटेरियन डॉक्टर बद्री विशाल श्रीवास्तव, रोटेरियन प्रकाश गुप्ता, रोटेरियन विजय अग्रवाल (रेडियो), आगामी अध्यक्ष रोटेरियन परिमल अग्रवाल, सचिव रोटेरियन राजीव अग्रवाल, धारणी गुप्ता, डॉक्टर कशिका श्रीवास्तव, ज्योति जैन, अनिता साह, डॉक्टर दिव्या अग्रवाल, रजनी साह, कोषाध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, भारती जायसवाल, रोटेरियन दीपक अस्थाना सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
यह परियोजना रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर एवं इनरव्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर की सेवा, शिक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।। रविन्द्र गुप्ता
