EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

IIT (BHU) ने मनाया प्रथम Institute Day–2026 “उत्थान”
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    29 Jun 2026 21:08 PM



ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार और समाजोन्मुख तकनीकी विकास के संकल्प के साथ हुआ आयोजन

वाराणसी । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय), वाराणसी ने सोमवार को अपना प्रथम *Institute Day–2026 “उत्थान”* गरिमामय वातावरण में आयोजित किया। इस समारोह में संस्थान की उपलब्धियों, अनुसंधान, नवाचार, उद्योग–अकादमिक सहयोग तथा समाजोन्मुख विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः प्रदर्शनी स्टॉल पंडाल के उद्घाटन एवं अवलोकन से हुआ, जिसके उपरांत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, निदेशक एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का मंच पर स्वागत किया गया। कुलगीत के पश्चात महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारम्भ किया गया इसके उपरांत अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थान की उपलब्धियों और विकास यात्रा को प्रदर्शित करती संस्थागत फिल्म भी प्रस्तुत की गई।

स्वागत एवं उद्घाटन संबोधन में निदेशक, आईआईटी (बीएचयू), प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि इस वर्ष की थीम “उत्थान (Upliftment Through Technological Transformation of Higher Academic Institutions)” केवल संस्थान की प्रगति नहीं बल्कि समाज, उद्योग तथा विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़ा व्यापक दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि संस्थान अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप, उद्योग सहयोग एवं कृषि आधारित तकनीकी समाधान के माध्यम से क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि संस्थान द्वारा प्रस्तावित Agritech Business Park किसानों को आधुनिक तकनीक, मूल्य संवर्धन एवं नवाचार आधारित कृषि मॉडल से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है तथा IIT (BHU) ज्ञान को समाज तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने संस्थान की ऐतिहासिक यात्रा और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि महामना मालवीय जी की दूरदृष्टि ने तकनीकी शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि संस्थान ने दशकों से उत्कृष्टता, बड़े पैमाने पर तकनीकी शिक्षा और राष्ट्रीय विकास की परंपरा को आगे बढ़ाया है। उन्होंने संस्थान की वर्तमान उपलब्धियों, अनुसंधान, एलुमनाई सहभागिता, उद्योग सहयोग तथा नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में BHU और IIT (BHU) के बीच संयुक्त अकादमिक कार्यक्रम, अनुसंधान, तकनीकी हस्तांतरण एवं स्टार्टअप गतिविधियों को और विस्तार दिया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने संदेश में कहा कि इस वर्ष का Institute Day ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार, उद्योग, कृषि और समाज के संगम का राष्ट्रीय मंच बन गया है। उन्होंने कहा कि एक ही परिसर में स्टार्टअप, उद्योग प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, शोधकर्ता, किसान और युवा विद्यार्थियों की सहभागिता उत्तर प्रदेश की नई विकास संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, एग्रीटेक, बायोटेक और डीपटेक जैसे क्षेत्र उत्तर प्रदेश को नई गति दे रहे हैं तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 ने उच्च शिक्षा संस्थानों को नवाचार और राष्ट्र निर्माण के केंद्र के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त किया है। मुख्यमंत्री ने आईआईटी (बीएचयू) द्वारा प्रस्तावित Agritech Business Park को पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों को आधुनिक कृषि, डिजिटल मार्केटिंग, कृषि स्टार्टअप और कृषि आधारित उद्योगों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने संस्थान से ऊर्जा, स्मार्ट मोबिलिटी, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल डिवाइस, रक्षा विनिर्माण एवं उन्नत प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में निरंतर योगदान की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर संस्थान की गौरवशाली पूर्व छात्र परंपरा को सम्मानित करते हुए Distinguished Alumnus/Alumnae Award–2025 प्रदान किए गए। पुरस्कारों की घोषणा डीन (Resource & Alumni) प्रो. हीरालाल प्रमाणिक द्वारा की गई तथा सम्मान समारोह के दौरान पुरस्कार विजेताओं को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी, निदेशक, IIT (BHU) प्रो. अमित पात्रा एवं डीन (Research & Development) प्रो. राजेश कुमार द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। इस वर्ष Profession श्रेणी में शैलेश चंद्र (B.Tech., Mechanical Engineering, 1995) एवं अजीत कुमार सक्सेना (B.Tech., Metallurgy Engineering, 1986), Industry/Entrepreneurship श्रेणी में शिरीष साठये (B.Tech., Electronics Engineering, 1984), अमित वालिया (B.Tech., Ceramic Engineering, 1995) तथा अनिल जी. वर्मा (B.Tech., Electronics Engineering, 1980), Academics श्रेणी में प्रो. काले लक्ष्मीकांत वी. (B.Tech., Electronics Engineering, 1977), Public Life श्रेणी में गोविंद मोहन (B.Tech., Electrical Engineering, 1986), Research and Innovation श्रेणी में डॉ. रंजी वैद्यनाथन (B.Tech., Metallurgical Engineering, 1980), Distinguished Services to the Institute श्रेणी में अतुल सिन्हा (B.Tech., Electronics Engineering, 1983) एवं विश नारायणन (B.Tech., Electrical Engineering, 1983) तथा Young Alumnus Achiever Awards (Below 45 Years) श्रेणी में आदित्य कंडोई (B.Tech., Civil Engineering, 2009) एवं राजदीप सिंह (B.Tech., Chemical Engineering & Technology, 2003) को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्थान की हिंदी पत्रिका “अभ्युदय” तथा स्मारिका (Souvenir) का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का अभिनंदन किया गया तथा डीन (अनुसंधान एवं विकास) प्रोफेसर राजेश कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। समारोह का प्रथम सत्र राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188770

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना