चोरी के माल के साथ तीन अभियुक्त को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल । चार फोन सहित अवैध तमंचा व कारतूस हुआ बरामद
खबर गाजीपुर जिले से है । जहां जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे , अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चोरी एवं अवैध हथियार रखने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार एंड्रॉयड टच स्क्रीन मोबाइल फोन तथा एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है । यह तीनों रात को सोते समय लोगों के एंड्राइड मोबाइल उड़ा दिया करते थे । और उस मोबाइल में फोन पे, गूगल पे या अन्य यूपीआई से वह खरीदारी करते थे । और खरीदारी करते वक्त दुकानदार को अधिक पैसे भेज कर उनसे नगद पैसा ले लिया करते थे । जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पर दर्ज मुकदमा संख्या 446/2026, धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को रौजा पुल स्थित कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । इस गिरफ्तार अभियुक्तों में सुल्तान अहमद उर्फ मुलायम (30 वर्ष) निवासी अंधऊ, थाना कोतवाली, रोहित यादव (19 वर्ष) निवासी गोड़ा देहाती तथा रामऔतार बिन्द उर्फ रानी बिन्द (20 वर्ष) निवासी गोड़ा देहाती, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर शामिल हैं । जबकि पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपियों के पास से चोरी के चार एंड्रॉयड टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुए। इसके अलावा एक 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है । इस मामले की जानकारी (अपर पुलिस अधीक्षक) सिटी डा. राकेश मिश्रा से लिया गया तो उन्होंने बताया कि यह तीनों अपराधी रात को सोते समय लोगों का मोबाइल चुराते थे और फिर उनके मोबाइल में यूपीआई का उपयोग कर उनके यूपीआई के पैसों से खरीदारी किया करते थे साथ ही जहां पर खरीदारी करते थे उससे कहीं अधिक पैसा उसके खाते में ट्रांसफर कर देते थे और फिर अधिक पैसे उस दुकानदार से ले लिया करते थे और इस तरह का कार्य काफी दिनों से कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। यदि अन्य मामलों में इनकी संलिप्तता सामने आती है तो उन मामलों में भी विधिक कार्रवाई की जाएगी । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
बाइट - डॉ. राकेश मिश्रा ( अपर पुलिस अधीक्षक) ग़ाज़ीपुर
20260629210248268170640.mp4
20260629210251919210827.mp4
20260629210305518825556.mp4

2026062921033219920553.mp4