EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

विनीत राय हत्या कांड के मुख्य आरोपी शंकर पांडेय के दो भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 43 54
    29 Jun 2026 20:59 PM



 

विनीत राय हत्या कांड के मुख्य आरोपी शंकर पांडेय के दो भाईयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


जनपद के चर्चित विनीत राय हत्याकांड जो 29 मई को हुई थी । गाजीपुर पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है । थाना कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । जिसमें गिरफ्तार  दोनों आरोपी एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शंकर पांडे के सगे भाई बताए जा रहे हैं। इस गिरफ्तारी को पुलिस जांच में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बिंदू होटल के मालिक के पुत्र विनीत राय की हत्या के संबंध में दर्ज मुकदमा संख्या 365/2026 (धारा 103(1), 191(2), 3(5), 61(2) बीएनएस) में प्रकाश में आए दोनों आरोपियों को आज दिन सोमवार को गाजीपुर घाट रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार किया । जबकि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमीत पांडेय (23 वर्ष) और सत्यप्रकाश पांडे उर्फ मुनि (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों गौसाबाद, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर के निवासी हैं । तथा रविशंकर पांडे उर्फ रवि शेखर पांडेय के पुत्र हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी एक लाख रुपये के इनामी शंकर पांडे के सगे भाई हैं । गौरतलब है कि विनीत राय हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना    के आधार पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । वहीं पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अब उनसे पूछताछ के आधार  पर हत्या की साजिश, घटना में अन्य लोगों की भूमिका तथा पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की     जा रही है । उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार दोनों आरोपी ऐसे परिवार से जुड़े हैं , जिसका नाम पहले भी आपराधिक मामलों में सामने आता रहा है । उनके भाई शंकर पांडेय पर पुलिस द्वारा एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।   ऐसे में इस गिरफ्तारी को पुलिस की अपराधियों के विरुद्ध चल रही कार्रवाई की एक अहम कड़ी माना जा रहा    है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना को आगे बढ़ाते हुए , अन्य संभावित आरोपियों और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

बाइट - डॉ. राकेश मिश्रा ( अपर पुलिस अधीक्षक ) ग़ाज़ीपुर ।

20260629205625255301850.mp4

2026062920563224028573.mp4

20260629205650223214124.mp4

20260629205819425620156.mp4



Subscriber

188770

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना