EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनूपुर में फायर मॉक ड्रिल का आयोजन*
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 54 65
    29 Jun 2026 17:35 PM



*दिनांक*: 18/06/2026

 

 प्रयागराज हंडिया तहसील अंतर्गत धनूपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, धनूपुर में आज दिनांक 18/06/2026 को अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार के नेतृत्व में फायर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह ड्रिल फायर स्टेशन हंडिया से आए फायर सिपाही अमर राज द्वारा सम्पन्न कराई गई।

ड्रिल का मुख्य उद्देश्य अस्पताल परिसर में आगजनी की स्थिति में त्वरित बचाव कार्य, मरीजों की सुरक्षित निकासी एवं अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग के प्रति स्टाफ को जागरूक करना था। फायर सिपाही अमर राज ने उपस्थित समस्त स्टाफ को आग लगने के कारण, बचाव के उपाय, फायर एक्सटिंग्विशर चलाने की विधि तथा आपातकालीन निकास द्वारों के प्रयोग का डेमो देकर प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर सीएचसी प्रोग्राम मैनेजर आर.पी. सिंह, बीसीपीएम दिनेश पाण्डेय, फार्मासिस्ट राजेंद्र पाल एवं दीपक, अम्बुज, विनय, लालचंद्र, अशोक सहित समस्त चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।

अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि "अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर फायर सेफ्टी अत्यंत आवश्यक है। ऐसी मॉक ड्रिल समय-समय पर कराते रहने से किसी भी आपात स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।"

कार्यक्रम के अंत में सभी ने आग से बचाव की शपथ ली एवं फायर सेफ्टी नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।                                                                   प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा फास्ट न्यूज़ इंडिया 

20260629173505700836513.mp4

20260629173512047170534.mp4



Subscriber

188770

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना