EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिदपुर थाना क्षेत्र का निगरानी बदमाश 4 माह से अवैध वसुली फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
Link
  • 151188310 - SANJAY 54 54
    29 Jun 2026 17:19 PM



थाना क्षैत्र का निगरानी बदमाश ,चार माह से अवैध वसूली में फरार, गिरफ्तार ,
बदमाश से रात्रि भ्रमण के दौरान 10 लीटर जहरीली शराब जप्त
आरोपी के खिलाफ थाना क्षैत्र में मारपीट, जानलेवा हमला, दंगा करने, जुआ-सट्टा अवैध वसूली जैसे 21 अपराध दर्ज ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रदीप शर्मा, श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) जिला उज्जैन श्री करणदीप सिह ( भापुसे ) , श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा (भापुसे) के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी महिदपुर अशोक पाटीदार द्वारा टीम गठित कर करीब 04 माह से फरार आरोपी निजामुद्दीन को 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया ।
आरोपी निजाम उर्फ निजामुद्दीन पिता मोईउद्दीन शाह जाति फकीर निवासी फकीर मोहल्ला महिदपुर व उसके 03 अन्य साथियों द्वारा स्वयं को महिदपुर का किंग बताकर फरियादी अब्दुल वहाब उर्फ अब्दुल्ला पिता मुजम्मिल शाह जाति फकीर उम्र 28 साल निवासी फकीर मोहल्ला महिदपुर को बोले यदि तुझे महिदपुर में रहना है तो हम लोगो को हमारे घर पर लगे सीटीटीवी कैमरों के मेंटनेंस का खर्चा तुझे देना पडेगा व अभी 10,000 रु. दे, पैसे देने से मना करने पर मां बहन की अश्लील गालियाँ देकर फरियादी के साथ लात-घूँसो व लोहे के पाईप से मारपीट की तथा पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना महिदपुर में 36/2026 धारा 119(1),333,115(2),296बी, 351(3), 3(5) बी.एन.एस. का उक्त आरोपीगणों के विरुद्ध कायम कर अनुसंधान में लिया गया।
दौराने विवेचना करीब 04 माह से फरार आरोपी निजाम उर्फ निजामुद्दीन पिता मोईउद्दीन शाह जाति फकीर निवासी फकीर मोहल्ला महिदपुर को कस्बा भ्रमण के दौरान दिनांक 28.06.2026 को 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ जहरीली शराब के साथ के साथ गिरफ्तार किया गया।
आरोपी निजाम उर्फ निजामुद्दीन के विरुद्ध वर्ष 2012 से 2026 के बीच कुल 21 अपराध दर्ज है, जिसमें मारपीट, जानलेवा हमला, दंगा करने, जुआ सट्टा, अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध पंजीबद्ध है।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त प्रसंशनीय कार्य में थाना महिदपुर पुलिस टीम निरी.अशोक पाटीदार, उनि. सुखसेन अरियाम, सउनि. राधेलाल निनामा, प्र.आर. 281 नारायणसिंह, आर. 952 आदिराम, आर. 1435 राघव, आर. 286 लेखराज, आर.1920 पंकेश पाटीदार, आर. 1724 संजयसिंह, म.आर.361 दुर्गा, आर. चालक 1971 नारायण की सराहनीय भूमिका रही है।

151188310

महिदपुर से थाना रिपोर्टर संजय जाट कि खास खबर 

20260629171814148154016.mp4

20260629171852357318122.mp4



Subscriber

188770

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना