खेरागढ़। सैया ब्लॉक की ग्राम पंचायत सौंरा के होनहार खिलाड़ी प्रांजल हरि शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया में आयोजित 25वीं इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और जनपद आगरा का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
प्रांजल हरि शर्मा, सूर्य प्रताप हरि शर्मा के पुत्र हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। उनकी जीत से ग्राम पंचायत सौंरा का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है।
प्रांजल की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों और खेल प्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। पिता सूर्य प्रताप हरि शर्मा ने बताया कि यह सफलता प्रांजल की अथक मेहनत, प्रशिक्षकों के उचित मार्गदर्शन तथा परिवार के बुजुर्गों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद का परिणाम है।
ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रांजल भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के लिए और अधिक पदक जीतेंगे तथा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंगे। उनकी इस सफलता से पूरे खेरागढ़ क्षेत्र में
खेरागढ़ क्षेत्रीय विधायक भगवान सिंह कुशवाहा जी ने सोशल मीडिया पर प्रांजल हरि शर्मा को बधाई प्रेषित की उन्होंने कहा शाबाश प्रांजल मेरे विधानसभा क्षेत्र खेरागढ़ के ग्राम सौरा ब्लॉक (सैयां) निवासी श्री सूर्यप्रताप हरि शर्मा जी के सुपुत्र प्रांजल हरि शर्मा ने मात्र 15 वर्ष की आयु में मलेशिया में आयोजित 25वीं इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर न केवल अपने परिवार, गाँव, खेरागढ़ विधानसभा एवं आगरा, बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है।
प्रिय प्रांजल, तुम्हारी यह ऐतिहासिक उपलब्धि क्षेत्र के प्रत्येक युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि तुम अपने अनुशासन, समर्पण और अथक परिश्रम से भविष्य में भी तिरंगे की आन, बान और शान को विश्वभर में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते रहोगे।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं स्वर्णिम भविष्य के कामनाएं की गई रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
