EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पुलिस मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी घायल, लूटी गई बाइक और अवैध असलहा बरामद
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 65
    29 Jun 2026 15:05 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कासगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी ओ.पी. सिंह के कुशल निर्देशन में थाना सोरों पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि एक प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाश विशाल कश्यप पुत्र बंगाली, ग्राम नौरथा वअमृत पुत्र रमेश चन्द्र, मोहल्ला नवाब एवं गोविन्द पुत्र दिनेश कुमार, ग्राम गोयती को गिरफ्तार कर लिया है। आत्मरक्षार्थ की गई पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 28/29 जून 2026 की रात्रि को थाना सोरों पुलिस और एसओजी टीम को क्षेत्र में कुछ संदिग्ध बदमाशों की आवाजाही के संबंध में गोपनीय और सटीक सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम द्वारा थाना सोरों क्षेत्र के अंतर्गत सघन वाहन चेकिंग एवं कॉम्बिंग अभियान शुरू किया गया।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने सहावर की दिशा से एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने मोटरसाइकिल मोड़ने का प्रयास किया और पकड़े जाने के डर से पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा की गई इस अचानक फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने अत्यंत सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल अपनी पोजीशन ली और आत्मरक्षार्थ व अपराधियों को दबोचने के उद्देश्य से नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी दाहिने पैर में गोली लगने के कारण मौके पर ही गिर गया, जिसके बाद घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश की पहचान विशाल कश्यप के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार देते हुए जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों की मौके पर की गई तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस और एक दिन पूर्व थाना कोतवाली कासगंज क्षेत्र से लूटी गई टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उक्त मोटरसाइकिल उन्होंने कासगंज कोतवाली क्षेत्र से लूटी थी। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने और अवैध शस्त्र रखने के संबंध में थाना सोरों में सुसंगत गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस सफल पुलिस मुठभेड़ को अंजाम देने वाली संयुक्त टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक थाना सोरों लोकेश भाटी मय टीम तथा एसओजी प्रभारी चंचल कुमार मय टीम शामिल रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 

 



Subscriber

188770

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना