EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 जून 2026, दिन रविवार को
Link
  • 151186553 - KUNWAR SINGH 54 76
    28 Jun 2026 19:51 PM



  • सीएमएचओ डॉ. जे.एस. यादव ने दिखाई हरी झंडी, जिलेभर में 2248 पोलियो बूथ तैयार
  • 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील, घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम
  • भिण्ड में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां पूरी, तीन दिन चलेगा विशेष अभियान
  • पोलियो मुक्त भिण्ड का संकल्प: बूथ से लेकर घर-घर तक पहुंचेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
  • 28 जून को पोलियो रविवार: जिले के अभिभावकों से बच्चों को बूथ तक लाने की अपील

 

भिण्ड 27 जून 2026/

 

जिले में कलेक्टर भिण्ड के मार्गदर्शन में पल्स पोलियो अभियान की जागरूकता हेतु एक विशाल रैली का आयोजन शहर में किया गया, जिसको मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस.यादव द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। राज्य शासन द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रथम दिवस ही बूथ पर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जाये जिस हेतु 2248 बूथ लगाकर जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षा हेतु दो बूंद पल्स पोलियो की पिलायी जायेगी। 

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे.एस.यादव ने जिले के समस्त अभिभावकों से अपील की है कि वे दिनांक 28 जून 2026 दिन रविवार को जिले में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में अपने ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों के समस्त 0 से 5 वर्ष तक के सभी बालक/बालिकाओं एवं शिशुओं को पालियो की दवा आवश्यक रूप से पिलाने का संकल्प लें।

 जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ गौरव भटनागर ने विशाल रैली के अवसर पर बताया कि इस हेतु समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं, जिसमें प्रथम दिवस पोलियो रविवार 28 जून 2026 को बूथ स्थापित कर, दो बूंद जिंदगी की खुराक 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को प्रातः 08 बजे से सायंकाल 05 बजे तक पिलायी जायेगी तथा दूसरे एवं तीसरे दिन कार्ययोजना अनुसार टीमें घर-घर भ्रमण कर छूटे हुये बच्चों को दिनांक 29 तथा 30 जून 2026 को घर-घर जाकर पिलायी जायेगी दो-दो बूंद।

 अभियान की सतत् मॉनिटरिंग हेतु जिले के अधिकारियों को ब्लॉक नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं, जिसमें डॉ आर.एस. सेमिल ब्लॉक फूप, डॉ आलोक शर्मा ब्लॉक मेहगांव, डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह रौन, डॉ डी.के. शर्मा ब्लॉक अटेर, डॉ अवधेश सोनी ब्लॉक लहार, ज्योति अंसोलिया ब्लॉक गोहद एवं श्री सौरभ शर्मा को भिण्ड अर्बन आवंटित किये गये हैं। देखे भिंड से कुंवर सिंह की रिपोट 

 

20260628194752613401585.mp4

20260628194907087850358.mp4



Subscriber

188770

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना