EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, 101.39 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; नशे के नेटवर्क पर कसा शिकंजा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    28 Jun 2026 19:31 PM



नशे के सौदागरों पर चला पुलिस का डंडा, दो तस्कर गिरफ्तार, 101.39 ग्राम स्मैक बरामद

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन प्रहार" के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 101.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के सैंयाबांध रेलवे लाइन के पास से दबोच लिया। बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में जनपदभर में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए रतन केशरवानी (40 वर्ष) निवासी बाबागंज एवं दीपांशु सिंह (36 वर्ष) निवासी बाबागंज को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 101.39 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 381/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी, इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य तस्कर कौन-कौन हैं। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है ताकि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई की जा सके। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त रतन केशरवानी के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ अधिनियम एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इससे स्पष्ट है कि वह पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और आर्थिक स्रोतों की भी जांच कर रही है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमित सिंह (चौकी प्रभारी भगवा), कांस्टेबल मोहम्मद आरिफ, नागेंद्र कुमार, विलास यादव, अंकित प्रजापति एवं श्याम सुंदर शामिल रहे। पुलिस टीम की इस कार्रवाई की वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहना करते हुए कहा कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रतापगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों का अवैध कारोबार होता दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 6307363107 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188769

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना